Wednesday, October 21st, 2026

हरदोई में बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला 

 हरदोई  
हरदोई में हरपाल कोतवाली के करनपुर मतनी गांव में मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी-डंडों से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों पक्षों से हुई मारपीट में 10 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

करनपुर मतनी गांव में शुक्रवार देर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस बीच बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाठी से कई प्रहार किए जिससे उसने दम तोड़ दिया। इस मारपीट के दौरान 10 लोग घायल भी हो गए।

 

Source : Agency

पाठको की राय